[ad_1]
07:26 AM, 14-Mar-2025
Lunar Eclipse Visible in India or not: क्या भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा?
यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में साफ़ देखा जा सकेगा। हालांकि, भारत में यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दिन में होगा, जब चंद्रमा आकाश में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में इसका दृश्य अवलोकन संभव नहीं होगा।
07:19 AM, 14-Mar-2025
Type Of Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण का प्रकार
यह ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही ग्रहण के प्रभाव में रहेगा, न कि सम्पूर्ण चंद्रमा। इसे खग्रास चंद्र ग्रहण कहते हैं।
07:10 AM, 14-Mar-2025
Chandra Grahan Timing : चंद्र ग्रहण का समय
14 मार्च 2025 को होली के दिन सुबह 9:29 बजे से लेकर दोपहर 3:29 बजे तक चंद्र ग्रहण लगेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
Chandra Grahan 2025: 14 मार्च को होली पर लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक काल के बारे में
06:52 AM, 14-Mar-2025
Chandra Grahan 2025 Live: आज होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल और राशियों पर प्रभाव
Chandra Grahan 2025 Live Lunar Eclipse Date Time in India: आज यानी 14 मार्च 2025 को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है। होली के दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक चंद्र ग्रहण लग रहा है। लेकिन भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, यह ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा का कुछ हिस्सा ही ग्रहण के प्रभाव में रहेगा, न कि सम्पूर्ण चंद्रमा। इसे खग्रास चंद्र ग्रहण कहते हैं। ज्योतिष के नजरिए से, इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। साथ ही, कन्या राशि में केतु भी पहले से मौजूद होंगे। इससे दो ग्रहों का मिलन हो रहा है, जिसे ‘ग्रहण योग’ कहा जा रहा है। यह योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जबकि कुछ जातकों के लिए यह लाभकारी भी हो सकता है। अब सवाल ये उठता है कि होली के दिन चंद्र ग्रहण का त्योहार पर क्या असर पड़ेगा। आपके सभी सवालों के जवाब इस live में मिलेंगे, बने रहिये।
[ad_2]
Source link