Uttar Pradesh में अगले महीने से विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में Uttar Pradesh कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी कमर कस ली है। लगभग तीन दशकों से ज्यादा समय से सत्ता से दूर कांग्रेस, वर्ष 2022 में कांग्रेस महासचिव और UP प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव को दिशा-दशा देने का प्रयास कर रही है।

भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र में शामिल करने जा रही है। कांग्रेस ने रोजगार के मसले पर युवाओं को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसी क्रम में कांग्रेस युवाओं के लिए ऐसा संकल्प पत्र ला रही है जिसमें युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं की पारदर्शिता का वादा होगा।

कांग्रेस के इस youth manifesto के केंद्र में प्रदेश करीब तीन करोड़ बेरोजगार युवा हैं। कांग्रेस प्रवक्ता की माने तो बीते 4.5 वर्षों में युवाओं के द्वारा रोजगार मांगने पर योगी सरकार ने उन्हें लाठी देने का काम किया है। कांग्रेस बेरोजगारों को गारंटी देगी कि उनको लाठियां नही रोजगार दिए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव में महिलाओं की 40 फीसदी भागीदारी तय करने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय इस youth manifesto को लेकर आ रही हैं। इसी सप्ताह 5 जनवरी तक यह संकल्प जारी किया जा सकता है। इस पर प्रियंका गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *