Delhi Cabinet: नई सरकार में पश्चिमी दिल्ली ने मारी बाजी, पूर्वी व दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र खाली हाथ


Delhi Cabinet
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली सरकार में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि पूर्वी व दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र मंत्री पद के मामले में खाली रह गए हैं। वहीं, चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री, उत्तर पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र, नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र व उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र को एक-एक मंत्री पद मिला है। 

Trending Videos

दिल्ली के संसदीय क्षेत्र के हिसाब से दिल्ली की नई सरकार को देखने पर पता चलता है कि पश्चिमी दिल्ली का इसमें सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। तीन विधायक मंत्री बनने में कामयाब रहे हैं। 

इसमें आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और डॉ. पंकज सिंह शामिल हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक संसदीय सीट का हिस्सा है। वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कपिल मिश्रा, नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से रविंद्र इंद्राज मंत्रिमंडल में पहुंचने में कामयाब रहे हैं।

दिलचस्प यह कि पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली इस मामले में घाटे में रही हैं। दोनों संसदीय क्षेत्रों की बीस विधानसभा सीटों में से 13 पर काबिज भाजपा का एक भी विधायक मंत्री बनने में कामयाब नहीं हो सका है। हालांकि, पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा केंद्र सरकार में बतौर राज्य मंत्री काम कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *