India-Qatar: भारत और कतर के बीच संबंधों में नया अध्याय, राष्ट्रपति मुर्मू ने रणनीतिक साझेदारी पर दिया जोर

[ad_1]

अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
– फोटो : PTI

विस्तार


कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। जहां मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनसे मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कतर के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों और मित्रता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कतर और भारत के बीच एक विशेष बंधन है जो बहुत करीबी और जीवंत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दोनों देशों को जोड़ने वाली पारंपरिक नौकायन जहाजों को धो कहा जाता है, जो सदियों से दोनों देशों के बीच परंपाओं, वस्तुओं, विचारों और सांस्कृतिक मूल्यों का आदान-प्रदान करते आए हैं।

Trending Videos

कतर में भारतीय समुदाय की सराहना

राष्ट्रपति मुर्मू ने कतर में भारतीय समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय ने कतर को अपना दूसरा घर बना लिया है और स्थानीय समाज में बखूबी घुलमिल गया है। उन्होंने कतर के लोगों के आतिथ्य और देखभाल के लिए आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और कतर के बीच हाल ही में हुए रणनीतिक साझेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर, दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और एक पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनाने के लिए उनके समान प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इसे दोनों देशों की प्रतिभाओं, संसाधनों और संस्कृतियों के तालमेल का प्रतीक भी बताया।

मुर्मू ने जताया विश्वास

राष्ट्रपति ने इस बात का विश्वास व्यक्त किया कि उनकी कतर की राजकीय यात्रा, भारत और कतर के दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों में एक नया अध्याय खोलेगी, जो दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के पुराने संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अपने देश की तत्परता को व्यक्त किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *