Jharkhand: रांची से पूर्व एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार, पत्नी के आत्मदाह में कथित संलिप्तता का है आरोप

[ad_1]

{“_id”:”67a8ed6a40d01ab891024695″,”slug”:”former-sdo-ashok-kumar-arrested-from-ranchi-jharkhand-for-alleged-involvement-in-wife-self-immolation-2025-02-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jharkhand: रांची से पूर्व एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार, पत्नी के आत्मदाह में कथित संलिप्तता का है आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गिरफ्तारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


झारखंड पुलिस ने रविवार को हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। कुमार पर अपनी पत्नी की मौत में कथित संलिप्तता का आरोप है। 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी ने पिछले साल 26 दिसंबर को हजारीबाग के लोहसिंघना स्थित अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी। 

अशोक कुमार को रांची से गिरफ्तार किया गया 

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (मुख्यालय) अमित कुमार आनंद ने बताया कि अधिकारियों की एक टीम ने फरार चल रहे कुमार को शाम को रांची से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के लिए हजारीबाग लाया जा रहा है।

पत्नी के भाई राजकुमार ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी 

पूर्व एसडीओ की पत्नी अनीता देवी के भाई राजकुमार गुप्ता ने अशोक कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

कुमार ने अग्रिम जमानत के लिए दायर किया था आवेदन 

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पद से हटाए गए अशोक कुमार ने स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया था, जिसे 31 जनवरी को खारिज कर दिया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *