Mahakumbh 2025 Live: संगम पर राष्ट्रपति ने प्रवासी पक्षियों को खिलाया खाना; माघ पूर्णिमा से पहले भीड़

[ad_1]

10:31 AM, 10-Feb-2025

‘उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं’

प्रयागराज में पवित्र स्नान करने के बाद तेलंगाना के मंत्री और कांग्रेस नेता कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि “…मैं यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। यह अवसर 144 साल बाद आया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। भगदड़ में कुछ लोगों की मौत हो गई, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले…”

10:27 AM, 10-Feb-2025

संगम पर प्रवासी पक्षियों को खाना खिलाया राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम पर प्रवासी पक्षियों को खाना खिलाया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं। 

10:06 AM, 10-Feb-2025

प्रयागराज पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। वीआईपी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है।आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्नान करेंगी।

10:03 AM, 10-Feb-2025

संगम पर लंबी लाइन

सुबह से ही बड़ी संख्या में महाकुंभ में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। संगम की ओर जाने के लिए लंबी लाइन लगी हैं। तो वहीं सुबह 3 बजे से स्नान जारी है। श्रद्धालु बोले कि एक घंटे में लेटे हनुमान जी के दर्शन हो रहे हैं। 

 

09:24 AM, 10-Feb-2025

9 फरवरी तक संगम में 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ में बीती 9 फरवरी 2025 को रात आठ बजे तक कल्पवास में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु और वहीं 1.47 करोड़ यात्री पहुंचे। बीते रविवार को रात आठ बजे तक 1.57 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। 9 फरवरी तक संगम में 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।

09:22 AM, 10-Feb-2025

आज सुबह आठ बजे तक 46.19 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ में 10 फरवरी 2025 को सुबह आठ बजे तक कल्पवास में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु और वहीं 36.19 लाख यात्री पहुंचे। आज सुबह आठ बजे तक 46.19 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। वहीं बीती 9 फरवरी तक 43.57 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

09:07 AM, 10-Feb-2025

महाकुंभ में लोगों की फिर से भीड़ बढ़ रही

प्रयागराज में संगम स्नान के लिए श्रद्धालु आगे बढ़ रहे हैं। आज भी सुबह तीन बजे से ही स्नान जारी है। वहीं प्रयागराज आने और जाने वाले रास्तों पर जाम की समस्या है। लोगों को मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ रही है।

 

08:46 AM, 10-Feb-2025

संगम तट पर परिवार संग पहुंचे सीएम धामी, किया स्नान

08:36 AM, 10-Feb-2025

सीएम धामी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

 

04:30 AM, 10-Feb-2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी पवित्र स्नान

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था के उमड़ते सैलाब के बीच देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पवित्र स्नान करने आ रही हैं। राष्ट्रपति अक्षयवट एवं बड़े हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगी। उनकी यात्रा को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण, जिला पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *