{“_id”:”67b77be2eaafd3079c028583″,”slug”:”mahakumbh-nagar-accident-averted-in-the-fair-fire-in-sector-19-controlled-no-casualties-2025-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahakumbh Fire : सेक्टर 19 के पंडाल में 20 मिनट की आग… हजारों के मोबाइल-नकदी खाक; जनहानि न होने से राहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आग पर काबू… – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाकुंभ में सेक्टर 19 में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं है। बताया जाता है कि हादसे में कुछ महिलाएं झुलस गई हैं, जिन्हे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। अफरातफरी में लोगों का कुछ सामान आग की भेंट चढ़ गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार 10-12 मोबाइल फोन आग में जल गये हैं। जहां आग लगी उस पंडाल के व्यवस्थापक अशोक शुक्ला ने बताया कि रात 10 बजे भोजन करने के बाद सभी लोग लेट गए थे। आग रात करीब 11 बजे लगी। जिस पंडाल में आग लगी उसमें 10 लोग सो रहे थे।
आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। अशोक शुक्ला ने बताया कि इस पंडाल में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग थे। सभी सो रहे थे। ऐसे में यह भी नहीं कहा जा सकता कि आग बीड़ी पीने से लगी होगी। अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
शुक्ला के अनुसार आग लगते ही अफरातफरी मची और लोग उठकर यहां-वहां भागे। आग की लपटों में पंडाल और गद्दे जल गये हैं। सरकारी सोफा भी जलकर राख हो गया है। जिस समय आग लगी उस समय कुछ लोग अपना मोबाइल चार्ज कर रहे थे। जैसे ही आग लगी तो लोग अपना फोन छोड़कर भागे। जब आग शांत हुई तो पता लगा कि करीब 10-12 मोबाइल जल चुके थे।
हादसे में एक श्रद्धालु बुजुर्ग महिला के रुपये भी जले हैं। श्री शुक्ला ने बताया कि आग लगी तो एक माता जी के पैसे भी जल गये। बाद में उन्होंने बताया कि करीब 80 हजार का नुकसान हो गया है। नोच 500 के थे जो जल गये।
बताते हैं कि आग पर लगभग 20 मिनट में काबू पा लिया गया था। हादसे के बाद अग्निशमन विभाग के लोग यह जानकारी करने में जुटे हैं कि आखिर हादसा कैसे हुआ। फिलहाल हादसे का कारण समझ नहीं आ सका है।