MI W vs DC W Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका, हरमनप्रीत कौर 42 रन बनाकर आउट, सदरलैंड को मिली सफलता

[ad_1]

08:23 PM, 15-Feb-2025

MI W vs DC W Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका

मुंबई को तीसरा झटका कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में लगा। उन्हें एनाबेल सदरलैंड ने अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए नैट सिवर ब्रंट के साथ 40 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी निभाई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अमेलिया कर उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए सिवर ब्रंट क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 115/3 है।

08:13 PM, 15-Feb-2025

10 विकेट के बाद मुंबई का स्कोर 87/2

32 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी मुंबई के लिए नैट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर संकटमोचक साबित हो रही हैं। दोनों के बीच 50+ रनों की साझेदारी हो चुकी है। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 87/2 है।

07:49 PM, 15-Feb-2025

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई को दूसरा झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा। उन्हें शिखा पांडे ने अपना शिकार बनाया। वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उन्होंने नैट सिवर ब्रंट के साथ पहले विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की। अब चौथे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए नैट सिवर ब्रंट क्रीज पर मौजूद हैं।

07:49 PM, 15-Feb-2025

चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 32/1

पहले ओवर में एक रन के स्कोर पर एक विकेट गंवा चुकी मुंबई को अब एक अच्छी साझेदारी की जरूरत है। नैट सिवर ब्रंट और यास्तिका भाटिया के बीच 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

07:32 PM, 15-Feb-2025

MI W vs DC W Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका

मुंबई को पहला झटका एक रन के स्कोर पर लगा। दिल्ली की शिखा पांडे ने उन्हें पारी के पहले ही ओवर में अपना शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। फिलहाल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नैट सीवर ब्रंट उतरीं हैं। उनका साथ देने के लिए यास्तिका भाटिया क्रीज पर मौजूद हैं।

07:30 PM, 15-Feb-2025

MI W vs DC W Live Score: मुंबई इंडियंस की पारी शुरू

मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो चुकी है। यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज क्रीज पर मौजूद हैं।

07:09 PM, 15-Feb-2025

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

मुंबई इंडियंस : हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनम स्माइल, साइका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स : शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव।

07:01 PM, 15-Feb-2025

MI W vs DC W Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने बताया कि इस मैच के जरिए सारा ब्रायस और निकी प्रसाद डेब्यू कर रही हैं।

06:47 PM, 15-Feb-2025

MI W vs DC W Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, कीर्तना बालाकृष्णन, नादिन डी क्लर्क, नताली साइवर-ब्रंट, परुनिका सिसौदिया, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, जी कमलिनी (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सैका इशाक, शबनीम इस्माइल।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, स्नेह दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासेन, मारिजैन कैप, मिन्नू मणि, एन चरणी, निकी प्रसाद, राधा यादव, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), तितास साधु।

06:46 PM, 15-Feb-2025

MI W vs DC W Live Score: शेफाली वर्मा रहेगी नजर

जहां तक दिल्ली का सवाल है तो सभी की निगाहें विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज शेफाली पर होंगी जिन्होंने राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। वह अपनी इस फॉर्म को यहां जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली के पास शेफाली और मेग लैनिग के रूप में खतरनाक सलामी जोड़ी है जबकि ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड, इंग्लैंड की एलिस कैप्सी और भारत की जेमिमा रोड्रिग्स उसके मध्य क्रम की धुरी हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *