पंजाब और हरियाणा बाॅर्डर पर स्थित चक्की पुलिया से 100 फीट गहरी खाई में पुलिस ट्रक ब्रेक फेल होने की वजह से जा गिरा। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी वहां के स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई थी। स्थानीय लोगों ने घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया दिया था जिनका इलाज किया जा रहा है।
इस घटना में सेना के जवान रिकवरी वाहन से नदी में गिरी गाड़ी को बाहर निकालने में जुटे हैं। पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया था कि वह वहां खड़ा था, तभी पीछे से जवानों का ट्रक आया और पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिर गया उन्होंने यह भी बताया कि शायद ट्रक के ब्रेक फेल थे इसलिए यह हादसा हुआ है।
हालांकि कि स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवानों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस वाहन के ड्राइवर मोहम्मद नजीम अली खान और को-ड्राइवर विष्णु और विजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में अभी पुलिस छानबीन कर रही है। अभी तक घटना के कारण की पुष्टि नहीं हुई है।