मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर आज गया जिले में हैं। इसी दौरान गुरुवार को गया जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम आयोजन किये गये हैं। इमामगंज प्रखंड के लावाबार, बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव और गया शहर के प्रभावती अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया जिले में 143796.09 करोड़ रुपए का सौगात दिए हैं। लगभग 816 योजनाओ में 104253.86 का शिलान्यास तथा 898 योजना राशि 39542.23 का उन्होंने उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 1714 विभिन्न योजनाओं में 143796.09 का सौगात दिया है।