[ad_1]
10:56 AM, 05-Mar-2025
कौमी इंसाफ मोर्चा बैरियर पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा बैरियर पर पहुंचे हैं। यहां चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर सुबह से ही खुद मौजूद हैं।
10:42 AM, 05-Mar-2025
मलोया पुलिस ने पकड़े किसान समर्थक
मलोय पुलिस ने किसान समर्थक मलविंदर पाल सिंह मलोया रघुबीर सिंह मलोया,मोहन सिंह दादूमजरा को गिरफ्तार किया। कांग्रेस प्रवक्ता दिलावर सिंह और अमरीक सिंह पन्नू उनका हालचाल पूछने मलोया पुलिस स्टेशन पहुंचे।
10:13 AM, 05-Mar-2025
हर वाहन की चेकिंग
चंडीगढ़ में आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का सख्त पहरा है। पुलिस हर वाहन को चेक करने के बाद ही आगे भेज रही है।
09:41 AM, 05-Mar-2025
किसान इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन
किसान छह फसलों पर प्रदेश सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, कर्ज माफी को लेकर नई योजना लाने, गन्ना किसानों को ब्याज समेत बकाया राशि देने, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने, सरहिंद फीडर नहर पर लगी मोटरों के बिल माफ करने और सरकार और किसानों के बीच समन्वय के लिए सब-कमेटी बनाने समेत कुल 18 मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं।
09:24 AM, 05-Mar-2025
नौजवान किसान एकता के प्रधान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया
किरपाल सिंह प्रधान नौजवान किसान एकता चंडीगढ़ को सुबह पांच बजे पुलिस ने उनके निवास सेक्टर 30 से हिरासत में ले लिया और इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 चंडीगढ़ के थाने लेकर आई है।
09:17 AM, 05-Mar-2025
किसानों को रोका गया
चंडीगढ़ आ रहे किसानों को पंजाब में रास्तों में रोक लिया गया है।
08:33 AM, 05-Mar-2025
मोर्चे से पहले कई किसान हिरासत में लिए गए
एसकेएम के पक्के मोर्चे के एलान को देखते सोमवार देर रात से ही पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी, जो मंगलवार को पूरा दिन जारी रही। इस दौरान किसान नेताओं को घरों से हिरासत में ले लिया गया, जबकि कुछ को नजरबंद भी कर दिया गया।
08:12 AM, 05-Mar-2025
किसानों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार देर रात पुलिस थाने में पंजाब सरकार द्वारा हिरासत में लिए गए किसान नेताओं से मुलाकात की। चन्नी खरड़ तहसील के घड़ूआं थाने में हिरासत में लिए गए किसान नेताओं से मिलने पहुंचे और सरकार की कार्रवाई की निंदा की।
08:08 AM, 05-Mar-2025
पंजाब के साथ लगते सभी एंट्री पाइंट सील
चंडीगढ़ पुलिस ने सभी एंट्री प्वाइंटस पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। सभी प्वाइंटस पर करीब 2500 जवान तैनात किए गए है। थानों के एसएचओ को थाना नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए है। संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि मोर्चा ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ हर हाल में चंडीगढ़ कूच करेगा। सरकार जहां भी उनको रोकेगी, वे धरने पर बैठ जाएंगे।
07:56 AM, 05-Mar-2025
Punjab Farmer Protest live: चंडीगढ़ आ रहे किसानों को पंजाब पुलिस ने रोका, सड़क पर धरने पर बैठे किसान; भीषण जाम
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से तल्खी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अगुवाई में किसान आज चंडीगढ़ में पक्का लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ कूच करेंगे। सीएम मान ने चेतावनी दी है कि पंजाब को धरना स्टेट बना रखा है। मोर्चे में आने वाले किसानों को हिरासत में लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link