UP Budget 2025 Live: योगी सरकार आज पेश करेगी बजट, बुनियादी ढांचे; युवाओं और किसानों पर रहेगा फोकस

[ad_1]

09:50 AM, 20-Feb-2025

‘सब कुछ प्रदेश की 25 करोड़ जनता के कल्याण के लिए है’

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का कहना है, “..कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। जिसका कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है, उससे अच्छी सरकार कोई नहीं है। सब कुछ प्रदेश की 25 करोड़ जनता के कल्याण के लिए है…बजट का आकार विधानसभा में सामने आएगा। यह बजट सभी को शामिल करने वाला है…”

09:46 AM, 20-Feb-2025

उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम’ प्रदेश बनाना है: खन्ना

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सीएम योगी का दिन-रात एक ही इरादा है, उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम’ प्रदेश बनाना, प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना और लोगों को समृद्ध बनाना…। 

08:49 AM, 20-Feb-2025

इस बजट में बुनियादी विकास के साथ तकनीकी पर जोर

इस बजट में विकास के योगी मॉडल की छाप दिखेगी। मध्यवर्ग, युवा, किसान और महिलाएं बजट के फोकस में होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि 2027 के चुनावों की छाप इस बजट में दिख सकती है। इस बजट में कृषि, उद्योग और बुनियादी विकास के साथ इस बजट में तकनीकी पर जोर रहेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई घोषणाएं हो सकती हैं। 

08:39 AM, 20-Feb-2025

पिछले बजट में इस मद में 3000 करोड़ दिए गए थे

नए शहरी क्षेत्रों के विकास और मेट्रो परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का इंतजाम भी होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम की योजना के लिए आवंटन हो सकता है। शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास की मद में बड़ी धनराशि मिल सकती है। पिछले बजट में इस मद में 3000 करोड़ दिए गए थे।

08:05 AM, 20-Feb-2025

प्रस्तवित एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए भी बजट में प्रावधान

बजट में इस मद में प्रावधान किया जा सकता है। लिंक एक्सप्रेस वे के जरिये प्रदेश के सभी वर्तमान, निर्माणाधीन और प्रस्तवित एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए भी बजट में प्रावधान होगा।

07:41 AM, 20-Feb-2025

एक्सप्रेस वे और लिंक एक्सप्रेस वे के लिए बड़ी धनराशि की घोषणा की उम्मीद

बजट में एक्सप्रेस वे और लिंक एक्सप्रेस वे के लिए बड़ी धनराशि की घोषणा हो सकती है। कैबिनेट में सरकार विन्ध्य एक्सप्रेस वे की घोषणा पहले ही कर चुकी है। प्रयागराज से वाराणसी होकर सोनभद्र तक जाने वाले इस नए एक्सप्रेस वे की लागत 24 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। 

 

07:25 AM, 20-Feb-2025

लगभग 16 फीसदी होगा प्रदेश के बजट का आकार

केंद्रीय बजट के अनुपात में प्रदेश के बजट का आकार लगभग 16 फीसदी होगा। सरकार का फोकस बुनियादी विकास, रोजगार, तकनीकी उन्नयन, कृषि और स्वास्थ्य पर रहेगा। बजट का एक हिस्सा धार्मिक पर्यटन और शिक्षा के लिए भी होगा।

07:06 AM, 20-Feb-2025

आज विधानसभा में पेश किया जाएगा बजट

उत्तर प्रदेश सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का आम बजट आज सुबह विधानसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले इसे कैबिनेट से अनुमोदित कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह उनके आवास पर कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। 

07:01 AM, 20-Feb-2025

UP Budget 2025 Live: योगी सरकार आज पेश करेगी बजट, बुनियादी ढांचे; युवाओं और किसानों पर रहेगा फोकस

योगी सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेगी। विकास को रफ्तार देने वाले और दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और किसानों को बड़ी सौगात दी जाएगी। करीब आठ लाख करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में लोक लुभावन और कल्याणकारी घोषणाओं का पिटारा खुलेगा। इस बजट में वर्ष 2022 में योगी सरकार के घोषणा पत्र को पूरा करने की झलक दिखेगी।

 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *