US: राष्ट्रपति पद के दावेदार से गवर्नर पद के उम्मीदवार तक, कौन हैं विवेक रामास्वामी जो ओहायो से लड़ेंगे चुनाव?


डोनाल्ड ट्रंप के साथ विवेक रामास्वामी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में दावेदारी पेश कर चुके भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने अब ओहायो राज्य को गवर्नर के पर पर अपनी दावेदारी पेश की है। गौरतलब है कि अब राष्ट्रपति ट्रंप ने भी विवेक रामास्वामी के समर्थन का एलान कर दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका एलान किया और विवेक रामास्वामी को खास बताया। 

Trending Videos

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर लिखे एक पोस्ट में लिखा कि ‘विवेक रामास्वामी महान राज्य ओहायो के गवर्नर पद की रेस में हैं। मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं और उनके खिलाफ चुनाव भी लड़ चुका हूं। वह बेहद खास हैं। वह युवा हैं, मजबूत और बेहद समझदार हैं। विवेक एक अच्छे इंसान भी हैं, जो हमारे देश को बेहद प्यार करते हैं। वह एक ओहायो के एक महान गवर्नर होंगे और कभी भी लोगों को निराश नहीं करेंगे। उन्हें मेरा पूर्ण समर्थन है।’

इन घटनाक्रमों के बीच यह जानना अहम है कि विवेक रामास्वामी कौन हैं? रिपब्लिकन पार्टी के इस नेता का भारत से क्या नाता है? उनकी शिक्षा से लेकर कारोबार और फिर राजनीति में आने का सफर कैसा रहा है? एलन मस्क के साथ सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) में नियुक्ति के बाद उन्होंने इसे छोड़ क्यों दिया? अब ओहायो के गवर्नर पद के लिए खड़े होने की क्या वजह है? आइये जानते हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *