Uttarakhand Avalanche Live: लापता दो श्रमिकों के शव बरामद, अब तक छह की गई जान, दो की तलाश जारी


12:24 PM, 02-Mar-2025

दो और श्रमिकों के शव बरामद

पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेना द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। शवों को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अब दो लोग लापता हैं।

12:19 PM, 02-Mar-2025

जल्द श्रमिकों को ढूंढ लेंगे- आपदा प्रबंधन सचिव

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मौसम ने हमारा साथ दिया है। कुल 54 (बीआरओ श्रमिक) लापता थे, 50 को बचा लिया गया है, और 4 लोगों की जान चली गई है। चार लोग अभी भी लापता हैं, और खोज और बचाव अभियान चल रहा है, और हमें उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही ढूंढ लेंगे।

12:18 PM, 02-Mar-2025

चार घायलों को लाया गया एम्स

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप सिंह ने बताया कि पांच लोगों को यहां लाया जाना था, लेकिन बाद में हमें पता चला कि 4 लोगों को यहां लाया जाएगा। अशोक कुमार को यहां लाया गया है और उन्हें रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। उनकी जांच की जा रही है। उनकी रीढ़ की सर्जरी शायद आज की जाएगी। उनके पैर अभी काम नहीं कर रहे हैं। टीम उनकी निगरानी कर रही है। पवन कुमार को भी आज यहां एयरलिफ्ट किया जाना है।

12:15 PM, 02-Mar-2025

हम कंटेनर में थे, अचानक हिमस्खलन हुआ

जीवित बचे विजय पांडे ने कहा, हम कंटेनर में थे जब हिमस्खलन हुआ और यह कंटेनर को बहा ले गया। हमने खुद को बर्फ में पाया।हममें से 9 लोग कंटेनर में थे, उनमें से 4 यहां भर्ती हैं।

12:15 PM, 02-Mar-2025

घायल ने सुनाई आपबीती

आर्मी अस्पताल में भर्ती जीवित बचे लोगों में से एक मनोज भंडारी ने बताया कि यह इतना अचानक हुआ कि हमें कुछ पता ही नहीं चला। हमारे सभी कंटेनर नष्ट हो गए, क्योंकि यह एक भारी तूफान था।

 

 

12:12 PM, 02-Mar-2025

ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट ब्यूरिड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम से होगी खोज

 पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि चार लोग अभी भी लापता हैं। भारतीय सेना उसी के लिए बचाव अभियान पर है। अब सर्च ऑपरेशन में ड्रोन आधारित इंटेलिजेंट ब्यूरिड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम के दो कर्मी और हिमस्खलन बचाव डॉग, रॉबिन भी तैनात है। हमारे पास सेना, वायु सेना और नागरिक हेलीकॉप्टर हैं जो बचाव अभियान में लगे हैं।

11:53 AM, 02-Mar-2025

ज्योर्तिमठ आर्मी अस्पताल में 45 घायल भर्ती

ज्योर्तिमठ आर्मी अस्पताल में 45 घायल भर्ती हैं। वहीं, लापता श्रमिकों की तलाश जारी है। साथ ही कंटेनरों को भी कैमरों से ट्रेस किया जा रहा है।

10:16 AM, 02-Mar-2025

सीएम धामी ने ली बचाव कार्यों की जानकारी


सीएम पुष्कर सिंह धामी आज सुबह फिर आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से चमोली में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। 

10:11 AM, 02-Mar-2025

चार मजदूर हैं लापता, तलाश जारी

जिला प्रशासन के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान 55 मजदूरों के फंसे होने की खबर थी। अब सामने आया है कि एक मजदूर पहले ही अपने घर चला गया था। वहां 54 मजदूर ही थे। जिसमें से 50 को रेस्क्यू कर निकाला गया है। जिसमें से चार की मौत हो चुकी है। चार लापता की तलाश जारी है।  

09:18 AM, 02-Mar-2025

मजदूरों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम कैमरों के साथ रवाना

पुलिस महानिरीक्षक  एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल के निर्देशानुसार टीम विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा के साथ हेलीकॉप्टर से रवाना हो गई है। यह टीम अब कैमरों से श्रमिकों की तलाश करेगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *